विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूलों में भी स्वच्छता अभियान शुरू

By Edited By:
Published: Thu, 25 Sep 2014 10:17 PM (IST)

नई दिल्ली। दो अक्टूबर को शुरू हो रहे स्वच्छ भारत अभियान से पहले स्कूलों में भी स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दो अक्टूबर को शुरू हो रहे स्वच्छ भारत अभियान से पहले स्कूलों में भी स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू हो गया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को एक केंद्रीय विद्यालय में खुद झाड़ू और फावड़ा उठा कर इस अभियान की शुरुआत की।

जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छता के महत्व को स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब देश भर के स्कूलों में भी यह अभियान शुरू हो गया। स्कूलों में यह अभियान अगले महीने के अंत तक चलेगा। ईरानी ने अपने कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूली छात्रों और अध्यापकों को इस अभियान में शामिल हो कर इसे कामयाब बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री खुद भी दो अक्टूबर को इस अभियान के तहत साफ-सफाई करते दिखाई देंगे। वह वाल्मीकि मंदिर से अभियान की शुरुआत करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।