विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता मुंडे को मिला राज ठाकरे का समर्थन

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Apr 2014 02:54 AM (IST)

मुंबई। अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का खुलेआम समर्थन कर दिया। मुंडे महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से फिर चुनाव मैदान में हैं। महाराष्ट्र की 1

News Article Hero Image

मुंबई। अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का खुलेआम समर्थन कर दिया। मुंडे महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से फिर चुनाव मैदान में हैं।

महाराष्ट्र की 19 लोकसभा सीटों पर मंगलवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद राज ने कहा, मैं बीड निर्वाचन क्षेत्र से मुंडे को मनसे के समर्थन का एलान करता हूं। मनसे के सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर मुंडे की जीत सुनिश्चित करें। 17 अप्रैल को जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें मराठवाडा क्षेत्र में मुंडे का गढ़ माना जाने वाला बीड भी शामिल है। महाराष्ट्र में भाजपा के इस सबसे बड़े नेता को उन्हीं के गढ़ में पटखनी देने के लिए शरद पवार की राकांपा पूरा जोर लगा रही है।

राज ठाकरे का यह निर्णय प्रदेश भाजपा में मुंडे और नितिन गडकरी के बीच कथित अनबन के चलते और महत्वपूर्ण हो जाता है। हाल में मुंडे ने राज से मुलाकात भी की थी। कहा जा रहा था कि इस बैठक में मुंडे ने राज से लोकसभा चुनाव न लड़ने का आग्रह किया ताकि विपक्ष के वोटों के विभाजन को रोका जा सके। राज ने हालांकि उनकी बात नहीं मानते हुए महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 10 पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

पढ़ें : राजनाथ का मनसे को संदेश, शिवसेना से अटूट गठबंधन