विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र को दी मोदी ने कई चुनावी सौगात

By Edited By:
Updated: Fri, 22 Aug 2014 08:20 AM (IST)

नागपुर। महाराष्ट्र के अपने एक दिवसीय दौरे में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को कई चुनावी सौगात दी। भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले विदर्भ क्षेत्र के नागपुर को जहां तोहफे में मेट्रो ट्रेन की सुविधा दिया, वहीं उन्होंने कई अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

News Article Hero Image

मोदी ने सड़क परिवहन मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र में 8,860 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले नागपुर मेट्रो का भूमिपूजन किया। इस परियोजना के 2018 तक पूरी होने की उम्मीद है। उसके बाद उन्होंने शहर में परदी फ्लाईओवर की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा पीएम ने 1,000 मेगावाट की क्षमता वाले मौदा सुपर थर्मल पावर परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार देश के चतुर्दिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भ्रष्टाचार को दूर करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। एक हफ्ते में मोदी का यह दूसरा महाराष्ट्र दौरा था। शनिवार को अपने सोलापुर दौरे में उन्होंने 4,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली विशेष आर्थिक क्षेत्र परियोजना की आधारशिला रखी थी।

पढ़े : सरकार बनाने को आबादी बढ़ाएं दलित : मांझी