विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर हिदायत के बावजूद बोलने से बाज नहीं आ रहे मंत्री

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 05 Oct 2016 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2016 09:24 PM (IST)

कैबिनेट बैठक के बाद भी प्रधानमंत्री ने फिर से अपने मंत्रियों को सलाह दी कि सर्जिकल पर कोई बयानबाजी न करें।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उड़ी पर आतंकी हमले के बाद से ही सरकार और पार्टी के स्तर पर सभी नेताओं को संयत रहने की नसीहत दी गई थी। यही कारण है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी बयान केवल सेना की ओर से आया। खुद प्रधानमंत्री भी किसी भी अवसर पर इसका उल्लेख नहीं कर रहे हैं। लेकिन मंत्री बाज नहीं आ रहे। बुधवार को गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो सरकार को सौंपे जाने की जानकारी दी। अहीर का कहना है कि वीडियो सार्वजनिक करने का फैसला खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है।

पढ़ें- पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सेना ने सरकार को सौंपा

गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विपक्षी नेताओं के बीच बयानबाजी की होड़ जारी है। जबकि बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद भी प्रधानमंत्री ने फिर से अपने मंत्रियों को सलाह दी कि सर्जिकल पर कोई बयानबाजी न करें। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि जिसका जो काम है उन्हें बोलने दें। सर्जिकल पर अगर किसी को कुछ बोलना है तो वह सेना को करना है। स्पष्ट था कि वह नहीं चाहते है कि सरकार के मंत्री कुछ राजनीतिक दलों की ओर से उठाए गए मुद्दों में उलझें। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया को भी पूरी तरह सही रणनीति नहीं माना जा रहा है। दरअसल प्रतिक्रिया के बाद बेवजह चर्चा का दायरा बढ़ता गया। यही कारण है कि प्रधानमंत्री ने आगाह किया।

पढ़ें- सेना-खुफिया तंत्र सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पब्लिक करने के पक्ष में नहीं

लेकिन वरिष्ठ नेताओं की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने बुधवार को दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के लांच पैड को निशाना बनाकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सेना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंप दिया है। वीडियो जारी करने का फैसला अभी नहीं लिया गया है और इस अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि किसी भी देश की अपनी एक नीति होती है। संजय निरुपम व अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग पाकिस्तान की बातें सुनते हैं। डीजीएमओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी थी और पूरे देश को इस पर विश्वास है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।