यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी को सर्वोच्च सुरक्षा मिले: जोशी
लखनऊ [जाब्यू]। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों को दोषी कर ...और पढ़ें

लखनऊ [जाब्यू]। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों को दोषी करार देते हुए नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सुरक्षा देने की पैरोकारी की।
रविवार को पत्रकार वार्ता में डा.जोशी बिहार की नीतीश सरकार पर बरसे और विस्फोट की कड़े शब्दों में निन्दा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदात के लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए गम्भीर खतरा है। जहां भी रैली आयोजित होती है वहां सुरक्षा प्रबंध करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और केंद्र द्वारा सुरक्षा प्रबंध में यथा संभव मदद की जाती है। मोदी रैली में सुरक्षा व्यवस्था में ढ़ील होने के कारण सीरियल ब्लास्ट हुआ। देश लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है। निष्पक्ष चुनाव के लिए इस प्रकार की घटनाएं समस्या पैदा करेंगी। ब्लास्ट की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके पीछे कौन है? यह कैसे व क्यों हुआ यह भी पता भी लगना चाहिए?
घटना का आइएसआइ से संबंध होने के सवाल पर सहमति जताते जोशी ने कहा कांग्रेस उपाध्यक्ष भी आइएसआइ की गतिविधियां बढ़ने की बात स्वीकार चुके है। इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। रैलियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हो वरना लोकतांत्रिक परम्पराएं ध्वस्त होगी। मोदी की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्हें देश की सर्वोच्च सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि राजनीति शांति को खतरा न हो।
रैली में उमड़ी भीड़ व्यवस्थित रहने की सराहना करते हुए जोशी ने कहा सीरियल ब्लास्ट के बावजूद भगदड़ न होना पार्टी के अनुशासन व मर्यादाओं का परिचायक है। उन्होंने बहराइच व अन्य रैलियों के सुरक्षा प्रबंध दुरुस्त करने पर जोर दिया। बम ब्लास्ट के अलावा अन्य सवालों का जवाब देने से जोशी ने इनकार किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

