विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात दंगों के लिए मोदी को दोष देना गलत: पीएम आस्ट्रेलिया

By Edited By:
Published: Sat, 06 Sep 2014 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2014 07:02 PM (IST)

भारत के दौरे पर आए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉर्ट ने नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों के विषय में क्लीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉर्ट ने नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों के विषय में क्लीन चिट दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह ऐसा मानते हैं कि गुजरात दंगों के लिए मोदी को दोष देना गलत है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग ऐसा मानते हैं कि वह उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री थे लिहाजा दंगों का दोष उन पर ही लगा दिया जाता है।

अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता है कि इस तरह के दंगे के लिए राज्य के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मोदी को क्लीन चिट देने पर भी लोगों के हजारों सवाल उठ सकते हैं।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उन दिनों को भी याद किया जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार आस्ट्रेलिया गए थे। उन्होंने मोदी को अलग तरह का नेता बताया, जो बेहद बिंदास छवि वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सामने वाले को अपनी बातों से संतुष्ट और प्रभावित करने की अद्भुत कला है।

एबॉट ने मोदी को एक ऊर्जावान व्यक्ति बताया जो भारत के लिए हर लिहाज से अच्छा है। इस इंटरव्यू के दौरान एबॉट परमाणु करार पर भी खुल कर बोले। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आस्ट्रेलिया भारत की ऊर्जा विकास में एक बड़ा सहयोगी बनें।

पढ़ें: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत

चीन का विकास दुनिया के लिए हितकारी: एबॉट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।