Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्विटर पर पीएम मोदी के भाषण की हो रही सराहना

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 25 Sep 2016 05:09 AM (IST)

    उपयोगकर्ताओं ने 'पीएम ने उड़ी हमले का जवाब दिया।' के तहत अपनी भावनाएं व्यक्त की है। एक ने लिखा है, 'हमारा देश ऐसे ही साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता का हक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, आइएएनएस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल में सभा को संबोधित करने के बाद ट्विटर पर छा गए। प्रधानमंत्री ने भाषण में पाकिस्तान पर करारा हमला किया और उसे कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी।

    उपयोगकर्ताओं ने 'पीएम ने उड़ी हमले का जवाब दिया।' के तहत अपनी भावनाएं व्यक्त की है। एक ने लिखा है, 'हमारा देश ऐसे ही साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता का हकदार है।' दूसरे ने कहा है, 'इस जोशीले भाषण से हमें विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री हमें झुकने नहीं देंगे।'

    प्रधानमंत्री के भाषण के अधिकांश हिस्से पर पाकिस्तान छाया रहा। अपने जोरदार भाषण में वे आतंकवाद के मुद्दे पर केंद्रित रहे। 'कश्मीर राग अलापते रहने के लिए' उन्होंने पाकिस्तान का मजाक भी उड़ाया। ट्विटर पर पाकिस्तान के अलावा केरल की प्रगति के बारे में उन्होंने जो कुछ कहा उसकी भी खूब सराहना की गई है।

    पढ़ेंः सिंध,बलूचिस्तान नहीं संभलता, कश्मीर पर गुमराह करता है पाक: पीएम मोदी