विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेठी में बढ़ने वाला है राजनीतिक पारा

By Edited By:
Published: Sat, 03 May 2014 04:37 AM (IST)Updated: Sat, 03 May 2014 05:03 PM (IST)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अमेठी में अब राजनीतिक पारा और बढ़ने वाला है। राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अमेठी में अब राजनीतिक पारा और बढ़ने वाला है। राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार के लिए खुद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत कई बड़े नेता मैदान में उतरेंगे। मोदी संभवत: अंतिम दिन अमेठी जाकर राहुल की पोल खोलेंगे।

राहुल व मोदी की जुबानी जंग यूं तो इस चुनाव प्रचार का मुख्य हिस्सा बन गया है। अब अमेठी में जाकर ही मोदी कुछ सवालों का जवाब भी देंगे और कई सवाल खड़े भी करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि बड़े घर की बेटे-बेटी का बहुत हो गया, इस बार भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को जिताने के लिए भाजपा के बड़े नेता वहां इकट्ठे होंगे। उन्होंने नेताओं का नाम तो नहीं बताए, लेकिन सूत्रों के अनुसार खुद जेटली और आडवाणी वहां अगले एक-दो दिन में पहुचेंगे। संभवत: राजनाथ सिंह भी चुनाव प्रचार में जा सकते हैं, जबकि प्रचार के आखिरी दिन पांच मई को मोदी भी अमेठी पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वहां डेरा जमाए हुई हैं। रॉबर्ट वाड्रा व हाल में मोदी के दूरदर्शन इंटरव्यू की एडिटिंग समेत कई विवादों पर चर्चा छिड़ी हुई है। ऐसे में मोदी व बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार में अमेठी पहुंचना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सामान्यत: भाजपा के बड़े नेता अमेठी व रायबरेली में चुनाव प्रचार से बचते रहे हैं। लेकिन इस बार पार्टी कम से कम यह संकेत नहीं देना चाहती है कि वह अमेठी को लेकर नरम है। इस बीच, अमेठी से मिली जानकारी के अनुसार वहां भाजपा की स्थिति थोड़ी मजबूत हुई है।

पढ़ें: लगा दो दम अच्छे दिन आने वाले हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।