विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काशी को क्योटो बनाना मोदी के बस की बात नहीं: शिवपाल

By Edited By:
Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:36 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की पोल सौ दिन में ही खुल गई है। काशी को क्योटो बना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हाथरस, जासं। उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की पोल सौ दिन में ही खुल गई है। काशी को क्योटो बनाना मोदी सरकार के वश की बात नहीं है। प्रदेश में उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और सभी सीटों पर उसकी बुरी तरह हार होगी।

शिवपाल सिंह रविवार को लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के उद्घाटन से पहले एक उद्योगपति के गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दंगा कराने में माहिर है। उसके सांसद आदित्यनाथ का इतिहास इसका गवाह है। झूठ के पुलिंदों पर सवार होकर भाजपा केंद्र की सत्ता तक पहुंची है। उसकी पोल खुल चुकी है। अच्छे दिनों का भरोसा देने वाले मोदी ने देश की जनता को बुरे दिनों की ही सौगात दी है। काशी को क्योटो बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां विकास कराने की पहल हमारी सरकार ने की है, जिसका श्रेय न तो यूपीए सरकार ने दिया और न ये सरकार दे पाई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हो रहे उप चुनावों में भाजपा को अपनी औकात का पता लग जाएगा। वह एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज चीन व पाकिस्तान लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। केंद्र सरकार उन्हें रोक नहीं पा रही।

पढ़ें: काशी की विरासत सहेजने का क्योटो ने दिया मंत्र

पढ़ें: अमर सिंह की वापसी पर विचार नहीं : शिवपाल