विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला डॉक्टर से छेड़खानी के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा

By Edited By:
Updated: Fri, 07 Feb 2014 05:54 PM (IST)

श्रीनगर। आखिरकार जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य राज्य मंत्री शबीर अहमद खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। आखिरकार जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य राज्य मंत्री शबीर अहमद खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। कांग्रेस ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। गौरतलब है कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने खान पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पीड़िता जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता की करीबी रिश्तेदार बताई जा रही है।

डॉक्टर एसोसिएशन ऑफ कश्मीर ने खान को मंत्री पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की थी। खान ने महिला डॉक्टर के आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया था।

जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य राज्यमंत्री पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि शबीर अहमद खान ने अश्लील मौखिक सुझाव दिए थे। पीड़िता के मुताबिक मंत्री ने उसे अपने चैंबर में बुलाया। शबीर खान उससे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद की स्वास्थ्य के क्षेत्र में की गई घोषणाओं के बारे में जानकारी चाहते थे।

पीड़िता के मुताबिक उसे खान के दफ्तर से सटे एक छोटे से केबिन में इंतजार करना पड़ा। पीड़िता के मुताबिक यह यौन उत्पीड़न है। महिला डॉक्टर की शिकायत पर श्रीनगर पुलिस ने खान के खिलाफ धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक खान को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर