Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निठारी कांड का सच बताएगा पंधेर परिवार

    By Edited By:
    Updated: Tue, 05 Aug 2014 08:15 AM (GMT+05:30)

    सैकड़ों मासूमों के कत्ल की गवाह बनी सेक्टर-31 [निठारी] कीकोठी नंबर डी-5 को मोनिंदर सिंह पंधेर फिर से अपना आशियाना बनाना चाहता है। निठारी कांड के आरोपी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    [सुशांत समदर्शी] गाजियाबाद। सैकड़ों मासूमों के कत्ल की गवाह बनी सेक्टर-31 [निठारी] कीकोठी नंबर डी-5 को मोनिंदर सिंह पंधेर फिर से अपना आशियाना बनाना चाहता है। निठारी कांड के आरोपी पंधेर को हाई कोर्ट से सोमवार को जमानत मिली। सोमवार को ही मोनिंदर की सीबीआइ कोर्ट में पेशी थी। वहां उसका बेटा करण पहुंचा। बेटे ने पहले पिता को जमानत मिलने की खुशखबरी सुनाई। फिर अपने पिता को निर्दोष बताया।

    करण ने दैनिक जागरण से बातचीत में अपने पिता का खुलकर बचाव किया। उसने साफतौर पर कहा कि नोएडा के सेक्टर-31 स्थित डी-5 कोठी में ही हम लोग रहेंगे। फिलहाल यह कोठी सील है। करण का कहना था कि मेरे पिताजी ने कुछ गलत नहीं किया। जेल से छूटने के बाद हम लोग आसपास के लोगों से जाकर मिलेंगे। अपने पिता के निर्दोष होने की सच्चाई से अवगत कराएंगे। कोठी से सील हटाने की कानूनी प्रकिया पूरी करेंगे। फिलहाल पंधेर का परिवार चंडीगढ़ में रहता है।

    सोमवार को मोनिंदर सिंह पंधेर सामान्य दिनों की तरह ही सीबीआइ कोर्ट में पेश होने के लिए आया। तभी उसे जमानत मिलने की खबर मिली। खबर सुनते ही आंख में आंसू छलक आए। कुछ देर बाद बेटा करण अदालत पहुंचा तो वह उससे लिपट गया। काफी देर तक अदालत परिसर में रहा और वकीलों व अन्य लोगों से मिलकर अपनी खुशी बांटता रहा।

    बेटे पर गर्व है : पंधेर

    पिछले करीब साढ़े सात साल से अपने पिता के लिए कोर्ट का चक्कर काटने वाला बेटा करण खुश दिखा। मोनिंदर सिंह पंधेर से जब जमानत के बारे में पूछा गया तो उसने अपने बेटे करण को पकड़ लिया। कंधे पर हाथ रखकर कहा कि बेटे पर मुझे गर्व है। उसने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

    खबरें और भी

    सबसे पहले मां को बताया

    करण ने बताया कि सुबह से ही हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार था। जैसे ही यह जमानत की जानकारी मिली, मैंने सबसे पहले अपनी मां को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद गाजियाबाद में वकीलों को दी। करण ने बताया कि मैं रोजाना कोर्ट का चक्कर लगाता हूं और रोज मेरी मां दोपहर में एक बार केस के अपडेट जरूर पूछती हैं।

    बिजनेस पार्टनर ने दिया धोखा करण ने बताया कि जब इस तरह की मुसीबत का पहाड़ हम लोगों पर टूटा तो किसी ने मदद नहीं की। मेरे पापा के सभी बिजनेस पार्टनर ने किनारा कर लिया। सभी लोगों ने बिजनेस का पैसा भी रख लिया। अब पिताजी के बाहर निकलने के बाद बिजनेस पर ध्यान देंगे।

    निठारी के लोग करेंगे विश्वास?

    निठारी कांड देश ही नहीं दुनिया की चर्चित घटनाओं में एक है। आज भी निठारी के लोग घटना को याद कर सहम जाते हैं। मोनिंदर सिंह पंधेर अगर फिर से वहां अपना आशियाना बनाता है तो बड़ा सवाल है कि निठारी और आसपास के लोग उस पर विश्वास करेंगे। पंधेर के बेटे का कहना है कि हम निठारी के लोगों को मनाएंगे, उन्हें सच्चाई से अवगत कराएंगे।

    पढ़ें: निठारी कांड के आरोपी पंधेर को हाईकोर्ट से मिली जमानत