विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय सूचना आयोग के एक फैसले से फिर निगरानी में आई पीएम मोदी की डिग्री

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Mon, 09 Jan 2017 12:48 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 07:28 AM (IST)

सीआइसी ने डीयू में वर्ष 1978 के कला संकाय के सभी स्नातकों (बीए) की सूची जारी करने को कहा है। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फाइल फोटो

नई दिल्ली,प्रेट्र। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआइसी) के एक फैसले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की डिग्री फिर निगरानी के दायरे में आ गई है। सीआइसी ने डीयू में वर्ष 1978 के कला संकाय के सभी स्नातकों (बीए) की सूची जारी करने को कहा है। डीयू के अनुसार इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्नातक की परीक्षा पास की थी।

आयोग ने सभी छात्रों की अंकतालिका, पास या फेल से लेकर उनके पिता का नाम और रोल नंबर भी सार्वजनिक करने को कहा गया है। उसने विश्वविद्यालय को निर्देशित किया कि वह उस रजिस्टर की निगरानी और पूरी जानकारी दे जिसमें 1978 के कला प्रभाग के सभी छात्रों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और अंक दर्ज किए गए हैं।

प्रवासी सम्मेलन में बोले PM- हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून का रिश्ता देखते हैं

साथ ही रजिस्टर में दर्ज जरूरी पन्नों की सर्टीफाइड कॉपी भी निशुल्क देनी होगी। उल्लेखनीय है कि आरटीआइ आवेदनकर्ता नीरज ने विश्वविद्यालय से वर्ष 1978 में कला संकाय के सभी छात्रों का पूरा विवरण मांगा था।आयोग ने पहले विश्वविद्यालय के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि तीसरे पक्ष की निजी जानकारी है। ना ही मामले की कोई मेरिट है और नाही कोई कानूनी वैधता।

आम बच्चे के इलाज के लिए पीएम ने किया फोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।