विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने सुखोई-30 फाइटर विमान की सवारी की

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 18 May 2016 06:03 PM (IST)

गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान की सवारी की।आसमान में सुखोई में वह करीब तीस मिनट तक रहें।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू आज पंजाब के हलवारा एयरबेस से लड़ाकू विमान सूखोई 30 एमकेआई से उड़ान भरा। आसमान में सुखोई में वह करीब तीस मिनट तक रहें। यह सुपरसोनिक जेट 2100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से 56,800 फीट की उंचाई तक जा सकता है।

किरण रिजिजू(45) ऐसा करने वाले एनडीए सरकार के तीसरे राज्यमंत्री हैं। रिजिजू से पहले राजीव प्रताप रूड़ी और राव इंद्रजीत सिंह भी सुखोई की सवारी कर चुके हैं। यहां तक कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, और प्रतिभा पाटिल भी इस विमान में सवार हो चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि ‘एयर फोर्स के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने रिजिजू को सुखोई उड़ाने के लिए आमंत्रित किया। रिजिजू को रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी मंजूरी दे दी गई थी।‘

जानें, किरण रिजिजू से पहले किन नेताओं ने भरी है सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान

क्या है सुखोई की खासियत?

सुखोई की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये 2600 किमी/घंटे की रफ्तार से पांच मिनट में लाहौर पहुंच कर सब कुछ तबाह कर सकता है। इस लड़ाकू विमान की खासियत इसी से समझी जा सकती है कि सुखोई एक घंटे में 2600 किमी तक पहुंच जाता है।

सुखोई-30 में ब्रह्मोस मिसाइल में रखने की क्षमता है। जरूरत पडऩे पर सुखोई बमबारी के साथ मिसाइल से अचूक निशाना भी दाग सकता है।

राजीव रूड़ी ने उड़ाया सुखोई 30 एमकेआइ