Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विमान में मच्छर, यात्रियों का फ्लाइट में जाने से इन्कार

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Tue, 09 Feb 2016 02:23 PM (IST)

    मुंबई हवाईअड्डे पर सोमवार को अधिकारी मछरों से लड़ते नजर आए। चौंकिए नहीं, दरअसल, यहां एक फ्लाइट में मछरों के धावा बोलने के बाद यात्रियों ने विमान में ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नेहा एलएम त्रिपाठी (मिड-डे), मुंबई। मुंबई हवाईअड्डे पर सोमवार को अधिकारी मछरों से लड़ते नजर आए। चौंकिए नहीं, दरअसल, यहां एक फ्लाइट में मछरों के धावा बोलने के बाद यात्रियों ने विमान में बैठने से इन्कार कर दिया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद विमान से मछरों को भगाया गया, तब जाकर यह फ्लाइट (एआइ054) कोचि के लिए रवाना हुई।


    जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के विमान को सुबह 5:30 बजे कोचि के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन यात्रियों के बैठने से पहले ही मछरों ने फ्लाइट में जगह बना ली। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआइएएल) के एक अधिकारी ने बताया, ‘बहुत यादा मछरों के होने के कारण यात्रियों ने विमान में बैठने से इन्कार कर दिया, इसलिए उन्हें उतारा गया और मछरों को भगाए जाने तक उन्हें बसों में बैठाया गया।’

    मछर भगाने वाले स्प्रे करने के 75 मिनट बाद जब यात्रियों से विमान में चढ़ने को कहा गया तो उन्हें एक बार फिर नाक-भौं सिकोड़ी। इसके बाद 6:45 बजे फिर से मछर भगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह प्रक्रिया 7:10 बजे तक चली। अंतत: 7:20 बजे विमान ने कोचि के लिए उड़ान भरी।