विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के चापलूस हैं लालू : मुलायम

By Edited By:
Updated: Wed, 01 Jan 2014 07:51 AM (IST)

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कांग्रेस के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार डरपोक है। उसमें देश की समस्याओं से लड़ने का साहस नहीं है। देश की सीमाएं खतरे में हैं।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कांग्रेस के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार डरपोक है। उसमें देश की समस्याओं से लड़ने का साहस नहीं है। देश की सीमाएं खतरे में हैं। मुलायम ने लालू का नाम लिए बगैर उन्हें कांग्रेस का चापलूस बताया।

पार्टी मुख्यालय में सपा राज नारायण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने महंगाई, भ्रष्टाचार व बेकारी के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को निराश और दुखी किया है। मुलायम बोले, कांग्रेस बेहद कमजोर हो गई है और समाप्तप्राय है। लालू का नाम लिए बगैर मुलायम ने उनके अंदाज की नकल करते हुए कहा कि एक नेता है, जो मसखरी करता रहता है और कोई भी उसे गंभीरता से नहीं लेता। इन दिनों यह नेता कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी की चाटुकारिता में लगा हुआ है।

मुलायम ने कहा कि नरेंद्र मोदी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कुछ लाभ मिल सकता है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा और देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निराश न हों। राज्यों में क्षेत्रीय दल जीत रहे हैं और सपा भी जीतेगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब सपा को अन्य प्रदेशों में भी फैलाना है। दुनिया समाजवाद की ओर लौट रही है। उन्होंने इस अवसर पर अपनी सरकार कर उपलब्धियां भी बताई। इस अवसर पर सपा के कई नेता और मंत्री भी मौजूद थे।

मुलायम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर