विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झूठ बोल रहे मोदी साहब: मुलायम

By Edited By:
Updated: Mon, 05 May 2014 07:13 AM (IST)

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं। उनके गुजरात में न तो मैट्रो रेल परियोजना श ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ, जागरण न्यूज नेटवर्क। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं। उनके गुजरात में न तो मैट्रो रेल परियोजना शुरू हो सकी और न ही किसानों के लिए बिजली व खाद ही सस्ती है। रविवार को सपा प्रत्याशियों को लिए वोट मांगने सुलतानपुर और अंबेडकरनगर जिला पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा, कांग्रेस गरीबी दूर करने के बजाए गरीबों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

अंबेडकरनगर की जनसभा में सपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने योजना आयोग में ऐसे लोगों को रखा है जिन्हें देश की भाषा ही नहीं आती। उन्होंने सुलतानपुर के तिकोनिया पार्क में आत्मघाती हमले में बसपा नेता कमरुज्जमा फौजी के निधन पर अफसोस जताया। मुस्लिम समाज और किसानों को उन्होंने खूब सब्जबाग दिखाए।

पढ़े: भ्ाड़के मोदी ने दी चुनाव आयोग को चुनौती

मोदी की अमेठी रैली जवाब काशी की रैली से देगी कांग्रेस