विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उलेमा ने मुस्लिमों से आइएस का बहिष्कार करने को कहा

By Edited By:
Updated: Sat, 30 Aug 2014 09:24 PM (IST)

केरल के एक प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरु ने शनिवार को फतवा जारी कर अपने समुदाय के लोगों से इन दिनों कहर का पर्याय बने आइएस और अन्य आतंकी संगठनों का बहिष्क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोझिकोड। केरल के एक प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरु ने शनिवार को फतवा जारी कर अपने समुदाय के लोगों से इन दिनों कहर का पर्याय बने आइएस और अन्य आतंकी संगठनों का बहिष्कार करने को कहा है।

ऑल इंडिया सुन्नी जाम-ए-यातुल के उलेमा शेख अबु बकर अहमद ने कहा कि आतंकी संगठनों का समर्थन करना इस्लामी शरियत के खिलाफ है। फतवा में कहा गया है कि आइएस और उसके स्वघोषित खलीफा किसी तरह से इस्लाम का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। वे न सिर्फ इस्लाम विरोधी, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के शत्रु हैं। इराक और सीरिया में आम जनता के साथ उनके क्रूर व्यवहार से इस्लाम की बदनामी हो रही है। अहमद ने कहा कि मुस्लिम जगत के लिए गैर इस्लामी संगठनों की ओर से उत्पन्न खतरों का संज्ञान लेना बहुत जरूरी हो गया है। इस्लामवादियों के छद्म वेश में बनाए जा रहे मुस्लिम आतंकियों के संगठनों से खुद इस्लाम को खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही अतिवादियों या आतंकी संगठनों को किसी तरह का समर्थन शरियत के खिलाफ है।

पढ़ें: आइएस ने मौत के घाट उतारे सीरिया के 250 सैनिक