विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भावनात्मक बयानों से लोगों को मूर्ख बनाती है कांग्रेस: नकवी

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 10 May 2016 12:25 PM (IST)Updated: Tue, 10 May 2016 04:08 PM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि समस्‍याएं आने पर कांग्रेस भावुक हो जाती है और अपने भ्रष्टाचार को भावनात्‍मक भाषणों से छुपाने की कोशिश करती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर ‘मूर्ख बनाने का’ आरोप लगाया है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोनिया गांधी के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह आखिरी सांस तक भारत में ही रहेंगी।

मरने के बाद मेरी राख भी यहीं मेरे अपनों के साथ मिलेगी : सोनिया गांधी

नकवी ने कहा ‘जब भी कांग्रेस किसी समस्या में घिर जाती है तो वह भावनात्मक बयानों से लोगों को बेवकूफ बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि हम सिर्फ घोटाले के बारे में बात कर रहे हैं। किसने उनसे (सोनिया गांधी) देश छोड़ने के लिए कहा है। वहीं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि ‘आप अपने भ्रष्टाचार को भावनात्मक भाषणों से छुपा नहीं सकते। वे उनके खिलाफ लगे आरोपों से भागने की कोशिश कर रहे हैं’।

आपको बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड डील में भ्रष्टाचार मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा था। जिसके बाद सोमवार को सोनिया गांधी ने कहा, ‘हां, इटली में मेरे रिश्तेदार हैं। वहां 93 साल की मेरी बूढ़ी मां है। मुझे इस बात की कोई शर्मिंदगी नहीं है। मैं आखिरी सांस तक भारत में रहूंगी।'

हेेलीकॉप्टर सौदे को लेकर पीएम मोदी ने साधा सोनिया गांधी पर निशाना

बता दें कि पिछले दिनों एक रैली के दौरान पीएम ने कहा था कि जिनके रिश्तेदार इटली में हैं, उन्होंने घोटाले किए, उन्हें कानूनन सजा मिलनी चाहिए।

राज्यसभा में नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अाज राज्य सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा में कांग्रेस के हंगामे के बाद नकवी ने कहा कि कुछ लोग देश के भविष्य को हाईजेक करना चाहते हैं। हम एेसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम सदन में वित्त विधेयक पर चर्चा की मांग कर रहे थे अौर कांग्रेस सांसद शर्म करो का नारा लगा रहे थे। राज्य सभा में कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बाद सदन को कल तक के लिए स्थगित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।