Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान पर जमकर बरसे मोदी, जानिए भाषण से जुड़ी बड़ी बातें

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 24 Sep 2016 08:31 PM (IST)

    पीएम ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि पाकिस्तान अगर बाज नहीं आया तो भारत उसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग कर देगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज केरल के कालीकट में जनता को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसे। उड़ी हमले में शहीद हुए सेना के 18 जवानों को लेकर पीएम ने कहा कि देश अपने इन वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

    आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें।

    पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि एशिया में एक ऐसा देश है जो ये चाहता है कि 21वीं सदी एशिया की ना बने और पूरा एशिया आतंकवाद की चपेट में आ जाए। उन्होंने कहा कि एशिया में जहां भी आतंकवाद फैल रहा है उसके लिए सिर्फ एक ही देश जिम्मेदार है।

    पीएम मोदी ने उड़ी हमले का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि पड़ोसी देश से भेजे गए आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 18 जवान शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि आतंकी इस बात को कान खोलकर सुन लें कि यह देश इस घटना को कभी भूलेगा नहीं।

    पीएम ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने की 17 बार कोशिशें की और सेना ने इस दौरान 110 आतंकियों को वहीं मार गिराया।

    पाकिस्तान की सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि पड़ोसी देश के नेता कहा करते थे कि वो हजारों साल तक भारत के साथ लड़ेंगे मगर वो काल के भीतर कहां खो गए, नजर नहीं आते।


    कश्मीर को लेकर भी पीएम मोदी पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरान आतंकवादियों के आकाओं के लिखे हुए भाषण पढ़कर कश्मीर के गीत गा रहे हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि कभी पूर्वी पाकिस्तान भी आपके पास था वो भी नहीं संभाल पाए, गिलटिग-बाल्टिस्तान, को नहीं संभाल पाए और कश्मीर की बात कर रहे हैं।


    पाकिस्तानी आवाम अपने हुक्मरानों से पूछे कि क्या कारण है कि भारत दुनिया को सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट करता है और आप आतंकवाद एक्सपोर्ट करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आवाम से मैं कहना चाहता हूं कि आपकी सरकार आपको गुमराह करने के लिए हिंदुस्तान से हजार साल लड़ने की बात करती है।

    खबरें और भी

    पीएम ने कहा कि 'मैं पाकिस्तान की आवाम से कहना चाहता हूं कि दिल्ली की सरकार इस चुनौती को स्वीकार करती है।' उन्होंने कहा कि लड़ाई लड़नी है तो गरीबी के खिलाफ लड़ें, देंखे पहले कौन इसे मिटाता है।

    भारत पाकिस्तान से बेरोजगारी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान की जनता ही अपने हुक्मरानों और आतंकवादियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आएगी।

    पीएम ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए भारत उसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग कर देगा।

    पढ़ें- सिंध,बलूचिस्तान नहीं संभलता, कश्मीर पर गुमराह करता है पाक: पीएम मोदी