विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने इस्तीफा दिया

By Edited By:
Updated: Fri, 26 Sep 2014 07:17 PM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। महाराष्ट्र म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच आज ही कांग्रेस की पूर्व सहयोगी पार्टी एनसीपी ने राज्य सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। कांग्रेस के साथ पंद्रह वर्ष पुराने गठबंधन के टूटने के बाद एनसीपी ने यह कदम उठाया। समर्थन वापसी के बाद राज्य सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद भाजपा ने भी गवर्नर से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी।

आज दिन भर इस मामले पर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राज्यपाल से मुलाकात की, वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष एकनाथ खड़से ने भी राज्यपाल से मिलकर राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। उनका कहना था कि सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

गौरतलब है कि एनसीपी और कांग्रेस में सीटों को लेकर चल रहा गतिरोध आखिरकार गुरुवार को गठबंधन के साथ खत्म हो गया। दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे पर अपनी-अपनी जिद पर अड़ी रहीं।

पढ़ें: सामना में शिवसेना का भाजपा पर हमला, कहा- जनता का किया अनादर

15 वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ अकेले चुनाव में उतरेगी एनसीपी