यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बरखा की जगह मैत्रेयी बन सकती हैं आयोग की अध्यक्ष
नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार नए विवाद में उलझती दिख रही है। युगांडा की महिलाओं से दु ...और पढ़ें

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार नए विवाद में उलझती दिख रही है। युगांडा की महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली महिला आयोग और भारती के बीच टकराव के बाद सरकार ने आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह और अन्य सदस्यों को हटाने की फाइल बुधवार को उपराज्यपाल नजीब जंग की मंजूरी के लिए भेज दी है। सरकार ने बरखा की जगह साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा की नियुक्ति का प्रस्ताव किया है।
उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने फाइल पर तुरंत फैसला करने के बदले सरकार से पूछा है कि महिला आयोग के गठन से संबंधित कानून की किस धारा के तहत बरखा को हटाया जा रहा है। क्या सरकार ने विधि व न्याय विभाग की राय ले ली है? अब सरकार के स्पष्टीकरण के बाद ही आयोग की अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को हटाने संबंधी आदेश पर अमल हो पाएगा।
गुरुवार को बरखा सिंह आयोग की सदस्यों के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने बताया कि उनका कार्यकाल तीन साल का है। उनकी नियुक्ति के अभी करीब डेढ़ साल ही पूरे हुए हैं।
पढ़ें: केजरीवाल व भारती की विधान सभा सदस्यता खतरे में
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

