विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर आया 'सेव टू बुकमार्क' का नया ऑप्शन

By Edited By:
Updated: Tue, 22 Jul 2014 06:16 PM (IST)

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने यूजर्स की एक और दिक्कत को दूर किया है। सूचना के अनुसार यदि आप फेसबुक पर कोई जानकारी पढ़ रहे हैं या कोई तस्वीर आपको ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने यूजर्स की एक और दिक्कत को दूर किया है। सूचना के अनुसार यदि आप फेसबुक पर कोई जानकारी पढ़ रहे हैं या कोई तस्वीर आपको पसंद आई है और उसके बारे में आप कुछ समय बाद दोबारा पढ़ना पसंद करेंगे तो आप उसे वहीं 'सेव' कर सकते हैं।

फेसबुक ने अपने अंतर्गत 'सेव टू बुकमार्क' का ऑप्शन लांच किया है जिसके जरिए आप अपने पसंद लिंक, प्लेस, मूवी, म्यूजिक, आदि चीजों को सेव करने के बाद कभी भी समय मिलने पर विस्तार से जान सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर मोबाइल के जरिए फेसबुक इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा के जरिए यूजर्स बार-बार फेसबुक पर आएंगे व अपनी पसंद की जानकारी पढेंगे।

कंपनी का कहना है कि यूजर्स अपनी पसंद की जानकारी को सेव करने के अलावा उस 'लिंक' को अपने दोस्तों के बीच बांट भी सकते हैं। सूचना के अनुसार इस 'सेव' फीचर को कुछ ही दिनों में फेसबुक में जोड़ दिया जाएगा। इस नई सुविधा का कम्प्यूटर पर ब्राउजर के जरिए चलाने वाले यूजर्स व एपल डिवाइस पर एंड्रायड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी लाभ उठा सकते हैं।

पढ़ें: अब फेसबुक के जरिए दोस्ती ही नहीं, शॉपिंग भी कर सकते हैं आप!