विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह की नई टीम अगले माह, रुड़ी और नड्डा भी होंगे शामिल!

By Edited By:
Updated: Tue, 29 Jul 2014 10:02 AM (IST)

केंद्र में आसीन भाजपा में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। संगठन की जिम्मेदारी अमित शाह के हाथों में आते ही ऐसा माना जा रहा है कि अगले महीने फेरबदल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्र में आसीन भाजपा में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। संगठन की जिम्मेदारी अमित शाह के हाथों में आते ही ऐसा माना जा रहा है कि अगले महीने फेरबदल मुमकिन है। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते अमित शाह भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे जबकि पार्टी महासचिव मुरलीधर राव को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। शाह के लिए रास्ता साफ करने के लिए अनंत कुमार को संसदीय बोर्ड से हटाया जा सकता है।

भाजपा अध्यक्ष की नई टीम में जेपी नड्डा, राम माधव, वी सतीश (संगठन महासचिव), वरुण गांधी, संजय पासवान, अनुराग ठाकुर, राजीव प्रताप रुडी, देवेंद्र फड़नवीस या विनोद तावड़े और तापिर गांव को महासचिव बनाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद संगठन में फेरबदल का औपचारिक ऐलान होगा। परिषद की बैठक 9 अगस्त को होगी। संगठन में बदलाव के बाद केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा में 17 अगस्त तक फेरबदल हो सकता है। नई टीम में 33 फीसदी पदाधिकारी महिला हो सकती हैं, जबकि राम माधव और वी सतीश को पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं शिव प्रकाश और सौदान सिंह को संयुक्त महासचिव बनाया जा सकता है।

भाजपा महासचिव रामलाल को आरएसएस में वापस भेजा जा सकता है या भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज पांडे का कद बढ़ाकर महासचिव बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत और धमर्ेंद्र प्रधान के नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से पार्टी में महासचिव के तीन पद खाली हैं।

पढ़ें: यूपी भाजपा में दिखने लगा शाह इफेक्ट, पूर्व प्रभारी भी बनेंगे पदाधिकारी

पढ़ें: भाजपा नेता के दंगों में गुजरात मॉडल लागू करने के ट्वीट पर विवाद