विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्मला सीतारमण करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

By Edited By:
Published: Wed, 10 Sep 2014 08:15 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 11 Sep 2014 07:28 AM (GMT+05:30)

विकसित और प्रमुख विकासशील देशों के समूह जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व वित्त राज्य मंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विकसित और प्रमुख विकासशील देशों के समूह जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। यह बैठक 20 से 21 सितंबर तक ऑस्ट्रेलियाई शहर केर्यस में होगी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली शल्य चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। इसलिए सीतारमण जी-20 राष्ट्रों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की बैठक में शामिल होंगी। बुधवार को जेटली को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई और उन्होंने कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा लिया।

माना जा रहा है कि जी-20 की बैठक में अन्य मुद्दों के साथ-साथ कर सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान पर चर्चा की जाएगी। कर चोरी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत और अन्य देश दूसरे राष्ट्रों से वित्तीय सूचनाएं पाने के लिए प्रभावी तंत्र बनाने को दवाब डाल रहे हैं। इसके अलावा इस समूह के वित्त मंत्री 2018 तक ग्लोबल आर्थिक विकास दर में दो प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि करने के लिए संभावित उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

वित्त मंत्रियों की इस बैठक के बाद नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में जी-20 शिखर बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। जी-20 के सदस्य राष्ट्रों में दुनिया की दो तिहाई आबादी है। यह समूह ग्लोबल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 85 प्रतिशत का योगदान करता है।

ये देश हैं जी-20 में शामिल :

भारत, अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ

पढ़ें : आईएमएफ सुधार लागू करने पर जी-20 सख्त

पढ़ें : जेटली ने मधुमेह से छुटकारे को कराई सर्जरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।