विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव : नितिन गडकरी ने दिया विवादित बयान

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Mon, 06 Oct 2014 11:13 AM (IST)

केंद्रीय परिवहन मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक विवादित बयान दे दिया।

News Article Hero Image

लातूर। केंद्रीय परिवहन मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के लातूर में एक विवादित बयान दे दिया। गडकरी का यह बयान नोट के बदले वोट को लेकर दिया गया है।


गडकरी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आयोजित की गई एक रैली में बोल रहे थे। गडकरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोला, बस एक बात याद रखना कि जिनको खाना है खाओ, पीना है पियो, जो मिलने वाला है सब ले लो। हराम की कमाई गरीबों को मिलने का यही तो समय है। लक्ष्मी को नहीं मत कहना लेकिन चुनाव में भाजपा को ही वोट करना, भूलना नहीं।'


गडकरी ने लातूर में कहा कि आने वाले दिनों में आपको काफी पैसे मिलने वाले हैं. आप लोगों को जिससे जो लेना है ले लो लेकिन वोट भाजपा को ही देना।


महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और 19 अक्टूबर को परिणाम आने हैं। महाराष्ट्र में लगभग 25 साल बाद सभी राजनीतिक दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।