विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरे फंसे केजरीवाल, गडकरी के बाद सिब्बल ने भी बोला हमला

By Edited By:
Updated: Sat, 01 Feb 2014 12:57 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रष्ट नेताओं के नाम की घोषणा करने के बाद राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी शुरू हो गई है। गडकरी के बाद अब संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनपर लगाए गए आरोप को केजरीवाल साबित कर दें।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रष्ट नेताओं के नाम की घोषणा करने के बाद राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी शुरू हो गई है। गडकरी के बाद अब संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनपर लगाए गए आरोप को केजरीवाल साबित कर दें। अगर आरोप साबित हो जाते हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा और अगर आरोप साही साबित नहीं होते हैं तो केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा।

इससे पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने केजरीवाल द्वारा उनका नाम देश के सबसे भ्रष्ट नेताओं के रूप में लिए जाने पर मानहानि का नोटिस भेजा है। गडकरी ने केजरीवाल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुएए उन्हें चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर केजरी समस्त मीडिया के समक्ष अपने बयान वापस लें और माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: केजरीवाल ने किन-किन राजनेताओं को भ्रष्टाचारी करार दिया

गौरतलब है कि केजरीवाल ने शुक्रवार को 'आप' की राष्ट्रीय परिषद में लोकसभा चुनाव के लिहाज से अधिकांश बड़े नेताओं को बेईमान बताया था। ऐसे नेताओं की गिनती कराते हुए उन्होंने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, संचार मंत्री कपिल सिब्बल और नवीन ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला के नाम सबसे पहले गिनाए थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के नाम भी इसमें शामिल थे। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उनकी निगाह में तो सभी नेता बेईमान हैं।

केजरीवाल बोले, हमें गलतियां कर सीखने दीजिए

आप की नजर में राहुल भी भ्रष्ट

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर