विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली किसी की जागीर नहीं: नीतीश

By Edited By:
Updated: Sun, 03 Aug 2014 07:12 AM (IST)

बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के भाजपा सांसद विजय गोयल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी प्रतिक्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, पटना। बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के भाजपा सांसद विजय गोयल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली किसी की जागीर नहीं है। इस पर देश के सभी लोगों का अधिकार है। बिहार व उत्तर प्रदेश के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते, बल्कि बोझ उठाते हैं।

नीतीश ने कहा कि देश की आजादी के समय दिल्ली की आबादी चार-पांच लाख थी। आज दिल्ली में दो करोड़ से अधिक लोग रहते हैं। बिहार-उत्तर प्रदेश के बाबत इस तरह का विभाजनकारी बयान देने वाले खुद कहां से आए हैं? दिल्ली के विकास में देश भर के लोगों की मेहनत व पैसा लगा है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए और पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

पढ़ें: नीतीश की राह पर ममता

पढ़ें: दिल्ली के विकास में यूपी-बिहार वालों को बाधा बता फंसे गोयल