विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के रोम-रोम से टपकता अहंकार : नीतीश

By Edited By:
Updated: Thu, 13 Mar 2014 07:14 AM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। बुधवार को नीतीश ने कहा कि मोदी के रोम-रोम से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। बुधवार को नीतीश ने कहा कि मोदी के रोम-रोम से अहंकार टपकता है।

गौरतलब है कि सोमवार को पूर्णिया (बिहार) में आयोजित रैली में मोदी ने नीतीश की ओर इशारा करते हुए कहा था कि उनका अहंकार हिमालय के बराबर ऊंचा है। संवाददाताओं से बातचीत में नीतीश ने कहा कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन स्वाभिमानी हैं। बात करने के अंदाज और हाव-भाव से स्पष्ट पता चलता है कि कौन अहंकारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी हिमालय पर्वत के प्रति आदर भाव रखते हैं। इसके जरिये अहंकार को नहीं मापा जा सकता है।

पढ़ें : मनसे से रिश्तों पर नीतीश ने मोदी को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के हवाले से बिहार और गुजरात के मुस्लिमों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति की तुलना की है जो कि वर्ष 2001 की जनगणना पर आधारित है।