विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश की कांग्रेस को चुनौती-गिराए तो हमारी सरकार

By Edited By:
Updated: Fri, 31 Jan 2014 08:11 AM (IST)

पटना, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस को चुनौती दी है-'हमारी सरकार को गिराकर दिखाएं। वे इसमें हमारे विरोधियों (राजद, भाजपा) की भी मद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस को चुनौती दी है-'हमारी सरकार को गिराकर दिखाएं। वे इसमें हमारे विरोधियों की भी मदद ले सकते हैं। मैं विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हूं।' दरअसल नीतीश, कांग्रेस और उसकी देखादेखी भाजपा नेताओं के इस ताने से आजिज आ गए थे कि चार कांग्रेसी विधायकों के समर्थन से उनकी सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री, गुरुवार को यहां व किशनगंज में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने किशनगंज में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कही गई इन बातों को खारिज किया कि केंद्र ने बिहार को विकास के लिए विशेष सहायता दी है। नीतीश के अनुसार एएमयू की किशनगंज शाखा का प्रस्ताव हमारा था। 137 करोड़ से काम नहीं चलेगा। अगर केंद्र का मुनासिब रवैया रहता, तो शिलान्यास समारोह और शानदार होता।

पढ़ें: कांग्रेस कायर, राहुल दिखावटी: नीतीश

उन्होंने कहा-'बिहार को गाडगिल फार्मूला या वित्ता आयोग की सिफारिशों के तहत राशि दी गई है। यह केंद्र का दायित्व है। हमें तो जरूरत के अनुसार सहायता मिल भी नहीं रही है।' उन्होंने दोहराया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए हमारा संघर्ष जारी है। राजद का नाम लिए बगैर नीतीश ने कहा-'अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए केंद्र सरकार ने रघुराम राजन कमेटी की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल दी।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर