Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खराब प्रदर्शन करने वाले सरकारी कर्मचारियों का नहीं होगा सालाना इन्क्रीमेंट

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 11:57 PM (IST)

    अगर आप केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो संभल जाइये नहीं तो आपका सालाना इनक्रीमेंट रूक सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, प्रेट्र। अगर आप केन्द्रीय कर्मचारी हैं और अपने दफ्तर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो फिर सालाना वेतन बढ़ोत्तरी की उम्मीद छोड़ दीजिए। क्योंकि, केन्द्र सरकार ने कहा है कि अगर आपका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा तो फिर वार्षिक वृद्धि का फायदा आपको नहीं मिलने वाला है।

    सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का आदेश जारी करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि पदोन्नति और इनक्रीमेंट लिए निर्धारित बेंचमार्क को अब बढ़ाकर गुड से वैरी गुड कर दिया गया है। ऐसे में अब वैरी गुड की श्रेणी में आनेवालों को ही सालाना इनक्रीमेंट का फायदा मिल पाएगा।

    मोडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) स्कीम पहले की ही तरह जारी रहेगी। इसमें 10, 20 और 30 साल की सर्विस के पुराने पैटर्न को बदला नहीं गया है। सातवें वेतन आयोग को लागू करने के आदेश में कहा गया कि ऐसे कर्मचारी जो MACP या सर्विस के पहले 20 साल के दौरान रेग्युलर प्रमोशन के बेंचमार्क तक नहीं पहुंच पाते उनका वार्षिक इन्क्रीमेंट रोक दिया जाएगा।

    पे पैनल ने अपनी रिपोर्ट में केन्द्र से कहा था कि ऐसी आम धारणा है कि कर्मचारी MACP ग्रांट को हल्के में लेते हैं। इसका असर कर्मचारियों के प्रदर्शन पर पड़ता है।

    अब online घोषित करें बेनामी संपत्ति और अदा करें आयकर ...जानिए प्रावधान

    वित्त मंत्रालय ने कहा कि जो भी कर्मचारी अपने काम को हल्के में लेंगे और अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे उन्हें भविष्य के वेतन बढ़ोत्तरी का कोई अधिकार नहीं होगा। इस समय करीब 50 हजार केन्द्रीय कर्मचारी हैं।

    ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    खबरें और भी