विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका के लिए पार्टी में पद खाली नहीं: शशि थरूर

By Edited By:
Updated: Sat, 19 Apr 2014 09:27 PM (IST)

लोकसभा चुनावों में बेहद अहम रोल निभा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए कांग्रेस नेतृत्व में अभी पद खाली नहीं है। पार्टी प्रवक्ता और मानव संसाधन विकास र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। लोकसभा चुनावों में बेहद अहम रोल निभा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए कांग्रेस नेतृत्व में अभी पद खाली नहीं है। पार्टी प्रवक्ता और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर ने कहा कि पार्टी में अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं और बेहतर कार्यकर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए पद खाली नहीं है। थरूर ने कहा कि प्रियंका रायबरेली और अमेठी में सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रियंका ने खुद को इन्हीं दो सीटों तक सीमित कर रखा है।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका के सवाल पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा है कि पार्टी में अभी कोई पद खाली नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष के पीछे प्रियंका को मजबूत चट्टान बताने वाली यह पार्टी अभी प्रियंका को पीछे ही रखना चाह रही है। सोलहवीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनावों में कांग्रेस के चुनावी अभियान की कमान संभालने पर प्रियंका को लेकर पार्टी अभी असमंजस में है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहज और जल्द संवाद कायम करने में कुशल प्रियंका को लेकर पार्टी जल्दी में नहीं है। कांग्रेस ने एक बार फिर उनकी भूमिका को रायबरेली और अमेठी तक सीमित बताया है। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया है कि यह खुद प्रियंका का फैसला है। इससे पहले प्रियंका ने भी वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि राहुल कई बार उनसे चुनाव लड़ने के लिए कह चुके हैं, लेकिन वे चुनावी मैदान में अपनी इच्छा से आएंगी। प्रियंका ने यह भी कहा था कि चुनावी राजनीति में आने पर उन्हें पूरे परिवार का समर्थन मिलेगा। गौरतलब है कि 42 वर्ष के राहुल गांधी के मुकाबले प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्यादा सहज लगती हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से लगातार उनको बड़ी भूमिका में लाने की मांग आती रही है।

पढ़ें: राहुल व प्रियंका रच रहे हत्या की साजिश