विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न शीला लड़ेंगी चुनाव, न ही कोई परिजन

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Mon, 15 Dec 2014 09:02 AM (IST)

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित दिल्ली विधानसभा का अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनके परिवार का भी कोई सदस्य उनकी सीट से चुनाव नहीं लड़ेगा। लिहाजा, उनकी नई दिल्ली सीट के लिए कांग्रेस ने नए प्रत्याशी की खोज तेज कर दी है। इसी के साथ पार्टी ने करीब ढाई दर्जन

News Article Hero Image

नई दिल्ली, अजय पांडेय। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित दिल्ली विधानसभा का अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनके परिवार का भी कोई सदस्य उनकी सीट से चुनाव नहीं लड़ेगा। लिहाजा, उनकी नई दिल्ली सीट के लिए कांग्रेस ने नए प्रत्याशी की खोज तेज कर दी है। इसी के साथ पार्टी ने करीब ढाई दर्जन उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं। इनकी उम्मीदवारी की घोषणा क्रिसमस से पहले कर दी जाएगी।

यह पहला मौका होगा जब दिल्ली के किसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने से पहले ही जारी की जा रही है। इस सूची पर औपचारिक तौर पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली चुनाव समिति की पहली बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित ने पार्टी हाईकमान को बता दिया है कि अब कोई भी चुनाव लड़ने में उनकी रुचि नहीं है। इसके अलावा उनके परिवार का कोई भी सदस्य उनकी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेगा। हालांकि, उन्होंने पार्टी से यह भी कहा है कि आगामी चुनाव में उन्हें जहां-जहां चुनाव प्रचार करने के लिए कहा जाएगा, वह जाएंगी।

इस बात की प्रबल संभावना है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक आगामी विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और जाहिर तौर पर उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस को किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश है।

पढ़ेंः चाय पर शीला दीक्षित से मिले माकन और लवली