Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आप विधायकों को बैठक में आने से किया मना

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Tue, 14 Apr 2015 10:16 PM (IST)

    गुड़गांव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रशांत-योगेंद्र गुट की 'स्वराज संवाद' बैठक के बाद इस बात को और अधिक बल मिला है कि दिल्ली के 12 विधायक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली । गुड़गांव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रशांत-योगेंद्र गुट की 'स्वराज संवाद' बैठक के बाद इस बात को और अधिक बल मिला है कि दिल्ली के 12 विधायक इस गुट के साथ हैं। ये वे विधायक हैं जो सच्चाई और ईमानदारी से काम करने की जिद के चलते आप से जुड़े थे। इनमें से कुछ विधायकों को पार्टी में प्रवेश ही प्रशांत भूषण ने दिलाया था।

    सूत्रों का कहना है कि बैठक को लेकर दिल्ली के एक दर्जन विधायकों ने प्रशांत भूषण से बात की थी। मगर भूषण ने विधायकों को शांत रह कर जनता के लिए काम करने की सलाह दी थी। उन्होंने सभी को बैठक में न आने की सलाह भी दी थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने इन विधायकों से कहा कि आप लोगों का समर्थन ही हमारे लिए बहुत है। जनता को हम लोगों से बहुत उम्मीदें हैं और हमें इस पर खरा उतरना है। तिमारपुर से विधायक पंकज पुष्कर से भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया था, मगर वह नहीं माने। उनका कहना था कि हम खुल कर आपके साथ हैं और उन्हें किसी बात का डर नहीं है।

    पढ़ें : आप से निकला 'स्वराज अभियान', नई पार्टी की जमीन बनाने की जिम्मेदारी योगेंद्र पर

    स्वराज संवाद बैठक से तमतमाई 'आप' करेगी बागियों पर कार्रवाई