विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम पद के लिए राहुल के नाम की घोषणा नहीं करना सही: जयराम

By Edited By:
Published: Wed, 30 Apr 2014 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 30 Apr 2014 09:42 PM (IST)

हैदराबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का नाम घोषित नहीं करने के कदम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का नाम घोषित नहीं करने के कदम को पार्टी की सही रणनीति करार दिया है। जयराम ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के लिए नाम घोषित कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव को व्यक्ति केंद्रित कर दिया।

केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय चुनाव व्यक्तित्व की लड़ाई नहीं है। यह पार्टी प्रणाली है। हमारी राजनीति पार्टी प्रणाली पर चलती है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए था तो उनका जवाब था, बिल्कुल नहीं। रमेश के मुताबिक कांग्रेस की शुरू से ही स्पष्ट राय थी कि पार्टी राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के उलट कांग्रेस का अभियान व्यक्ति केंद्रित नहीं किया गया है।

रमेश ने कहा कि मोदी के लिए प्रचार किया जा रहा है, लेकिन भाजपा के लिए प्रचार नहीं किया जा रहा है। भाजपा को पूरी तरह से हाशिये पर कर दिया गया है। उनका एक सूत्रीय एजेंडा है, मोदी के लिए वोट करें। उनके मुताबिक सरकार के संसदीय स्वरूप में राजनीतिक दलों के बीच लड़ाई उनकी विचारधारा, इतिहास व कार्यक्रमों पर होती है। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी जैसे दिग्गज थे, जिनका कद पार्टी से बड़ा था। मगर, आखिरकार यह कांग्रेस है। हमारी रणनीति हमेशा से ही पार्टी पर ध्यान केंद्रित करने की रही है।

इस बीच, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि हम ऐसा कभी नहीं करते (प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करते)..ऐसा कभी नहीं किया गया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 के चुनाव में मनमोहन सिंह सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री थे। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद के लिए उनका नाम घोषित कर दिया था। इस बार मनमोहन सिंह ने स्वेच्छा से प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर रहने की इच्छा जताई थी।

पढ़ें: चुनाव बाद जवान दिखेगी कांग्रेस: जयराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।