विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया की रैली में खर्च पर कांग्रेस को नोटिस

By Edited By:
Published: Sun, 27 Apr 2014 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 27 Apr 2014 08:02 PM (IST)

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की अमेठी रैली में चुनावी खर्च को लेकर अनुवीक्षण समिति ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर 4

News Article Hero Image

अमेठी, चिंतामणि मिश्र। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की अमेठी रैली में चुनावी खर्च को लेकर अनुवीक्षण समिति ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है। समिति का कहना है कि रैली में वातानुकूलित मंच से लेकर दो दर्जन से अधिक पंडालों की व्यवस्था की गई थी। फिर डेढ़ लाख रुपये खर्च कैसे आ सकता है। कांग्रेसियों द्वारा दिया गया खर्च का यह ब्योरा व्यय अनुवीक्षण समिति के गले नहीं उतर रहा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों द्वारा अब तक किए गए खर्च का अनुवीक्षण किया गया। जिसमें कांग्रेस की ओर से जो खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है। वह बेहद कम है। व्यय अनुवीक्षण समिति के अनुसार 19 तारीख को सोनिया की रैली में लगभग पांच लाख रुपये खर्च आया। जबकि कांग्रेस की ओर से रैली पर व्यय एक लाख 44 हजार ही दिया गया है। रैली में आये वाहनों को कांग्रेसी निजी बता रहे हैं। इसे लेकर व्यय अनुवीक्षण समिति ने सही ब्योरा न उपलब्ध कराने को लेकर नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस के मुताबिक अब तक महज दस लाख रुपये खर्च किए गए हैं। समिति इसे 25 लाख तक मान रही है। व्यय प्रभारी बालमुकुंद ने बताया कि कांग्रेस को आंकड़े दुरुस्त कर प्रस्तुत करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। उनके और हमारे आंकड़ों में काफी फर्क है।

पढ़ें: सोनिया का प्रकाश सिंह पर निशाना कहा- ये बादल बरसते नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।