विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब प्रधानमंत्री के नाम पर 'मोदी गुलाब'

By Edited By:
Published: Wed, 13 Aug 2014 07:01 PM (IST)

डांबिवली रोज सोसाइटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से गुलाब की एक नई प्रजाति, 'मोदी गुलाब' विकसित की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

थाणे (महाराष्ट्र)। डांबिवली रोज सोसाइटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से गुलाब की एक नई प्रजाति, 'मोदी गुलाब' विकसित की है। सिंदूरी भगवा रंग के इस गुलाब को पांच साल के शोध के बाद तैयार किया गया है। इसे बेंगलूर की केएसजी रोज कंपनी ने तैयार किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एस के रंगन ने बताया कि इस साल हमने दो दर्जन से ज्यादा नई प्रजातियां विकसित की हैं, जिनमें 'मोदी गुलाब' सबसे बेहतर और स्वस्थ है।

गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह दुर्लभ मौका है, जब देश में किसी बड़े नेता के नाम पर फूल का नाम रखा गया हो। इससे पहले गुलाब की खास प्रजातियों के नाम जवाहरलाल नेहरू, राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर रखे जा चुके हैं। कुछ दशक पहले इंदिरा गांधी को गुलाबी और सफेद रंग का एक गुलाब समर्पित किया गया था, जिसे 'इंदिरा प्रियदर्शिनी' नाम दिया गया था।

पढ़ें : जुड़वा बच्चों के नाम 'नरेंद्र' और 'मोदी'

पढ़ें : मोदी के नाम पर आपस में भिड़ गए बाराती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।