विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बिहार और झारखंड मथेंगे मोदी

By Edited By:
Updated: Thu, 06 Mar 2014 10:26 PM (IST)

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में आठ बड़ी रैलियों के साथ संगठन को सक्रिय करने के बाद नरेंद्र मोदी अब बिहार और झारखंड पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में आठ बड़ी रैलियों के साथ संगठन को सक्रिय करने के बाद नरेंद्र मोदी अब बिहार और झारखंड पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बिहार के पटना व मुजफ्फरपुर के बाद पूर्णिया, गया, सहरसा व झारखंड के दुमका में उनकी रैली तय हो चुकी है। हालांकि, चुनावी कार्यक्रम और नामांकन के कारण रैलियों की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन हो सकता है।

मिशन 2014 के लिए भाजपा की नजर उत्तर प्रदेश और बिहार पर सबसे ज्यादा है। यूं तो अब बड़ी रैलियों का समय बहुत कम रह गया है लेकिन माना जा रहा है कि बिहार में कम से कम पांच बड़ी रैली करने का इरादा है। गया की रैली पर असमंजस बरकरार है। दरअसल, 14 मार्च को गया और ओडिशा के संबलपुर में रैली तय की गई है। जबकि 13 मार्च को बिहार के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू हो रहा है। जाहिर है कि इस बीच टिकटों को लेकर बैठकों का दौर चलेगा। लेकिन पूर्णिया और झारखंड के दुमका में 10 मार्च को मोदी की रैली होना तय है।

गौरतलब है कि मोदी देश के तकरीबन सभी बडे़ राज्यों में कम से कम एक बड़ी रैली कर चुके हैं। बताते हैं कि होली के बाद से छोटी रैलियों का दौर शुरू होगा जिसमें आस पास की पांच संसदीय सीटों को संबोधित करने की कोशिश होगी। उस क्रम में संभवत: बिहार की हर सीट के मतदाताओं तक मोदी पहुंचेगे। होली के आसपास ही देश में मोदी का 3डी रथ भी चलेगा और 30-35 स्थानों पर मन संपर्क अभियान की भी शुरूआत होगी। 3डी रथ रोजाना दस गावों तक पहुंचेगा और मोदी का संदेश देगा। जबकि मन संपर्क अभियान में कवि और शायर मोदी की लहर चलाएंगे।

मोदी की गया रैली रद

14 मार्च को गया में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली फिलहाल रद कर दी गई है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन के चलते रैली को रद किया गया है।