विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमर ने नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को सराहा

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Thu, 27 Nov 2014 08:00 AM (IST)

उमर का यह बयान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पुंछ में मंगलवार को आयोजित रैली में उनपर किए गए हमलों के बाद आया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह वह पड़ोसियों के साथ संबंध बढ़ा रहे हैं, वह अच्छा है, लेकिन घर (देश) के भीतर उन्हें अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

उमर का यह बयान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पुंछ में मंगलवार को आयोजित रैली में उनपर किए गए हमलों के बाद आया है।

सोनवार विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरने के बाद उमर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी सरकार के कामकाज के आकलन के लिए छह माह का समय पर्याप्त नहीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री का काम काबिले तारीफ है।

प्रधानमंत्री बनने के छह माह बाद ही वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने में कामयाब रहे हैं। यह भी एक बड़ी उपलब्धि है।

अलबत्ता, प्रधानमंत्री को अभी घरेलू मोर्चे पर देश के भीतर बहुत कुछ करके दिखाना है। उन्हें अपने कई मुख्य चुनावी वादों को विशेषकर काला धन के मुद्दे पर अपने वादे को पूरा करना है।

-साभार नई दुनिया

पढ़ेंः धारा 370 पर दोहरी नीति भाजपा को ले डूबेगीः उमर