विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

29 जुलाई को लखनऊ से होगा कांग्रेस के यूपी चुनाव का आगाज

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 22 Jul 2016 03:44 PM (IST)

उत्‍तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस अपना अभियान 29 जुलाई को लखनऊ से शुरू करेगी। इस मौके पर पार्टी की स्‍टार कैंपेनर प्रियंका गांधी भी मौजूद होंगी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस बड़े पैमाने पर अपने चुनावी कैंपेन का आगाज 29 जुलाई को लखनऊ से करेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में होने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ इस कैंपेन को हरी झंडी देंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस की स्टार कैंपेनर प्रियंका वाड्रा गांधी भी शिरकत करेंगी। कैंपेन के तहत काग्रेस अपने सभी शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर यूपी के सभी जिलों में बस यात्रा निकालने वाली है।

यूपी कांग्रेस अभियान के अध्यक्ष संजय सिंह के मुताबिक इस यात्रा के पहले फेज को 23 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी झंडा दिखा कर रवाना करेंगी। ये यात्रा दिल्ली से मुरादाबाद, शाहजहांपुर और कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इस यात्रा में प्रदेश प्रभारी ग़ुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम चेहरा शीला दीक्षित, कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन प्रमोद तिवारी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, जितिन प्रसाद, प्रदीप माथुर औऱ आऱपीएन सिंह आदि शामिल होंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव : कांग्रेस बस यात्रा से लेकर आरक्षण तक हर दांव चलने को तैयार

प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी इस यात्रा के हर रणनीतिक पड़ाव और इसमें शामिल होने वाले हर नेता के साथ कोऑर्डिनेट करेगी। इस पूरी यात्रा के दौरान 27 साल यूपी बेहाल का संदेश प्रचारित किया जाएगा।

भाजपा और कांग्रेस के बीच 'मूछों' की जंग में हाशिये पर जनता

ज्ञात हो कि इतने सालों से ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है। 23 जुलाई से शुरु हो रही ये यात्रा गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा जिलों को कवर करेगी। दूसरे दिन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज और तीसरे दिन कानपुर को कवर किया जाएगा। लखनऊ में औपचारिक अभियान लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए पार्टी ने 50,000 कार्यकर्ताओं को लखनऊ में जुटने के निर्देश दिए हैं।