विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर की भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2016 07:44 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 17 Oct 2016 09:39 AM (GMT+05:30)

भारत-पाक सीमा के पास रजौरी में सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पुंछ : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना बौखलाई हुई है। रविवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की बालाकोट सेक्टर के केडीएल पोस्ट पर अपनी जंगल पोस्ट से स्नाइपर राइफल से फायर किया जो सीधे पोस्ट पर तैनात जवान के सिर पर जा लगा। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे छह राजपूताना राइफल का सिपाही सुदेश कुमार अपनी पोस्ट केडीएल पर तैनात था। इसी दौरान जंगल पोस्ट से पाकिस्तानी सेना के शार्प शूटर ने स्नाइपर राइफल से फायर किया जिससे भारतीय सेना के जवान सुदेश कुमार के सिर में गोली जा लगी। मौके पर जवान शहीद हो गया। वह उत्तर प्रदेश में संभल जिले का निवासी था। बाद में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने पिछले कुछ दिनों से अपनी पोस्टों में शार्प शूटरों को स्नाइपर राइफल के साथ तैनात किया है।

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: 24 वर्षों बाद घर वापस आया शहीद, नम हुई आंखें

पढ़ें- राहुल व सांसदों को डीजीएमओ देंगे सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी

पढ़ें- नौशेरा में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।