विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jul 2016 01:02 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देर रात सेना के जवानों और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान सभी घुसपैठिए वहां से भागने में कामयाब हो गए। सेना के अधिकारियों ने मुठभेड़ में एक घुसपैठिए के मारे या घायल होने की आशंका जताई है। घुसपैठियों को पकड़ने के लिए आर्मी ने तलाशी अभियान चला रखा है।

बता दें रविवार रात करीब पौने एक बजे जुमगुंड इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना की गोरखा रेजिमेंट व सीमा सुरक्षाबल की 100वीं वाहिनी के जवानों का एक संयुक्त गश्तीदल तीन नंबर बहक में अग्रिम इलाके से गुजर रहा था। जवानों ने वहां लगभग दस आतंकियों को भारतीय सीमा में आते देखा। जवानों ने उसी समय उन्हें ललकारा और मुठभेड़ शुरु हो गई जो करीब चार घंटे तक जारी रही।

इस दौरान एक सैन्यकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कुपवाड़ा स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान नायक अरुण कुमार राय के रुप में हुई है।

लापता लोगों के आइएस से संपर्क की जांच में जुटी केरल पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।