विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2016 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 05:08 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर, (राज्य ब्यूरो)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक स्थानीय आतंकी को मार गिराया, लेकिन आतंकी के मारे जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया।

आतंकियों के समर्थक सुरक्षाबलों के खिलाफ जुलूस निकालते हुए हिंसक हो उठे। उन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को भी बल प्रयोग करना पड़ा। शनिवार शाम करीब पांच बजे राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के जवानों ने सीआरपीएफ व आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) के जवानों के साथ मिलकर बेगमपोरा-काकपोरा में तलाशी अभियान चलाया।

सुरक्षाबलों को गांव में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने जैसे बेगमपोरा में तलाशी शुरू की एक मकान में छिपे आतंकियों ने अपना ठिकाना छोड़ वहां से भागने का प्रयास करते हुए ग्रेनेड फेंका और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया।

एसएसपी पुलवामा रईम अहमद ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान रईस अहमद बट निवासी काकपोरा के रूप में हुई है। इस बीच स्थानीय आतंकी के मारे जाने व दो अन्य आतंकियों के वहीं कहीं छिपे होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मुठभेड़स्थल पर जमा हो गए। उन्होंने उत्तेजक नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों की घेराबंदी का विरोध किया और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आतंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त करते हुए ¨हसक भीड़ पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया।

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तानी सेना ने फिर से नौशहरा सेक्टर के झंगड़ व कलाल क्षेत्र में सीजफायर उल्लंघन किया है। शनिवार सुबह से ही पाक सेना लगातार सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों में भी गोलाबारी कर रही है। जिससे सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। पाक सेना सुबह से ही लगातार भारतीय क्षेत्र में मोर्टार दाग रही है।

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, प्लांवाला और केरी सेक्टर में गोलाबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।