विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरेंद्र मोदी की रैली पर विपक्ष का निशाना

By Sudhir JhaEdited By:
Updated: Sat, 10 Jan 2015 01:18 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली कर विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार अभियान शुरू कर दिया। इस अवसर पर भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। पार्टी ने इस रैली को सफल बनान के

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली कर विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार अभियान शुरू कर दिया। इस अवसर पर भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। पार्टी ने इस रैली को सफल बनान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हालांकि विपक्ष मोदी की इस रैली को लेकर हमलावर रहा।

विपक्ष का आरोप है कि मोदी सिर्फ रैली ही करते रहेंगे या जनता से किए वायदे भी पूरा करेंगे। विपक्षी खास कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस रैली को लेकर सवाल उठाए हैं। इस बारे में कांग्र्रेस के मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी रैली के शिवाय कर क्या रहे हैं? वह हवा में रहते हैं या रैलियां करते हैं। लेकिन जनता का पेट बातों से नहीं भरने वाला। मोदी कुछ काम करे के भी दिखाएं। महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही सरकार वादे पर वादे करती जा रही है।

आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना होगा कि वे दिल्ली के लिए क्या क्या करेंगे। अभी दिल्ली नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है लकिन किस तरह से काम हो रहा है यह सब जानते हैं। क्या दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर भी वह नगर निगम की तरह ही काम करेगी।

एनसीपी के तारिक अनवर ने कहा कि चुनाव को देखते हुए भाजपा ने रैली को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा रैली से यह दिखाना चाहती है कि मोदी का जलवा कायम है लेकिन चुनाव में वह कितना सफल हो पाती है यह तो समय ही बताएगा।

पढ़ेंः मोदी की रैली से पहले आप ने मांगे सवालों के जवाब