विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमार विश्वास पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

By Edited By:
Updated: Wed, 30 Apr 2014 01:04 AM (IST)

आर्ट कल्चर एंड साइंस एकेडमी संस्था के सचिव गुलाम ए. जैदी की ओर से दाखिल एक याचिका पर न्यायालय ने ठाकुरगंज पुलिस को आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ, जासं। आर्ट कल्चर एंड साइंस एकेडमी संस्था के सचिव गुलाम ए. जैदी की ओर से दाखिल एक याचिका पर न्यायालय ने ठाकुरगंज पुलिस को आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुमार विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।

गुलाम ए. जैदी ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि आप नेता कुमार विश्वास ने अपने बयानों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। उन्होंने 16 जनवरी का ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी थी पर सुनवाई नहीं हुई। तब उन्होंने कोर्ट में कुमार विश्वास के खिलाफ याचिका दायर की थी। एसओ ठाकुरगंज के मुताबिक कोर्ट के आदेश के अनुरूप रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

पढ़ें : राहुल ने आतंकवाद पर भाजपा को घेरा