विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड की हत्या का मामला: 'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को 6 साल की कैद

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 06 Jul 2016 02:55 PM (IST)

अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में 'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को 6 साल की सजा सुनाई गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (पीटीआई)। ब्लेड रनर के नाम से चर्चित पैरालम्पिक ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में 6 साल की सजा सुनाई गई है। जज ने ऑस्कर के लिए कम सजा के संकेत पहले ही दे दिए थे। जज ने कहा था कि ऑस्कर को 15 साल से कम की सजा होगी।

'ब्लेड रनर' को हुई 6 साल की कैद, जानिए क्या था मामला

क्या है मामला?

गौरतलब है कि साल 2013 में ऑस्कर ने अपने घर में गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिस्टोरियस का कहना है कि उन्हें लगा था कि घर के टायलेट में कोई बाहरी व्यक्ति घुस आया है और इसलिए उन्होंने चार गोलियां चलाई थी, लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि वह रीवा थी। उन्होंने सभी कुछ अनजाने में किया।

'ब्लेड रनर' पिस्टोरियस को मिली जमानत

कोर्ट रूम में बिना नकली पैर के ऑस्कर

पिछली सुनवाई के दौरान ऑस्कर को कोर्ट रूम में बिना नकली पैरों के चलाया गया था। जिससे सभी को पता चल सके कि अकेले होने पर बाहरी व्यक्ति के घुसने से उन्हें कितना खतरा हो सकता है। भावुक पिस्टोरियस ने इसके बाद अपने नकली पैर निकाले और कोर्ट के टीवी कैमरे के सामने पांच मिनट तक खड़े रहे। इस दौरान आंखों से बह रहे आंसूओं को भी उन्होंने पोछा। जब वह थोड़ा सा चले तो वह काफी लड़खड़ा रहे थे।

इसलिए हैं ब्लैड रनर..

पिस्टोरियस जब छोटे थे तभी से उनके दोनों पैरों के निचले हिस्से खराब हो गए थे। वे रेस के दौरान कार्बन फाइबर के नकली पैर लगाकर दौड़ते थे, इसी वजह से उन्हें लोग ब्लैड रनर के नाम से भी पहचाने जाने लगे।

जब कोर्ट में नकली पैरों के बिना चले पिस्टोरियस, कुछ ऐसा था नजारा