विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में नहीं चलेगा मोदी का झूठ: मुलायम

By Edited By:
Published: Mon, 21 Apr 2014 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 08:11 AM (IST)

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरदोई। समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। अपराध चरम पर है, लेकिन वह उत्तर प्रदेश (यूपी) में झूठी कहानी गाते घूम रहे हैं। उनका झूठ यूपी में नहीं चलेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने योजना आयोग के आंकड़ों को झूठा बताते हुए देश को गुमराह करने की बात कही।

हरदोई लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा मुखिया ने पार्टी के घोषणा पत्र को सराहते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। करीब 20 मिनट सपा की खूबियां गिनाते हुए मुसलमानों को रिझाते रहे। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की सरकार बताते हुए योजना आयोग को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि योजना आयोग ने जो गांव में 28 रुपये और शहर में 33 रुपये में भरपेट भोजन की बात कही है, उतने में तो कोई व्यक्ति नाश्ता तक नहीं कर सकता है। योजना आयोग झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहा है।

हरदोई में नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद उन्होंने कहा कि मोदी हरदोई में भी झूठ बोल गए। गुजरात के नाम पर जो वह पूरे देश में मॉडल गाते घूम रहे हैं, असल में वहां की हालत सबसे खराब है। गुजरात में खाद, पानी के लिए किसान परेशान हैं और आत्महत्या तक कर रहे हैं। गुजरात के 17 जिलों में पानी की समस्या, तो 8000 गांवों में पीने के लिए पानी नहीं है। 44 हजार बच्चे लापता हैं तो 7000 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 45 फीसद महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। उन्होंने गुजरात के तमाम आंकड़ों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से ज्यादा किसी भी प्रदेश में न विकास है और संसाधन। यूपी की जनता के बीच नरेंद्र मोदी का झूठ नहीं चलेगा।

वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने मोदी की चाय पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी की चाय सांप्रदायिकता से फैलाने वाली जहरीली चाय है।

पढ़ें: सपा आई तो बदला जाएगा दहेज कानून: मुलायम

पढ़ें: मैं मौत को मुट्ठी में लेकर चलता हूं: मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।