विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घुसपैठ करवाने के लिए पाक ने फिर दागी गोलियां व मोर्टार

By Edited By:
Published: Tue, 13 May 2014 05:19 AM (IST)Updated: Tue, 13 May 2014 05:27 AM (IST)

पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आतंकियों के दल की भारतीय क्षेत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राजौरी, जागरण संवाददाता। पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आतंकियों के दल की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने का प्रयास किया। पाक सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर की तीन पोस्टों पर जमकर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी वापस भाग गए। पाकिस्तान की सीमा पर उकसावे की कार्रवाई से तनाव बढ़ता जा रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात करीब 11 बजे से सुबह तीन बजे तक कृष्णा घाटी सेक्टर की नंगी टेकरी, क्रांति व कृपाण पोस्टों पर जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी की आड़ में पाक सेना आतंकियों के एक बड़े दल को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करवाने का प्रयास कर रही थी। भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद आतंकी वापस भाग गए और पाक सेना ने भी गोलीबारी बंद की।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात भी पाक सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में पांच चौकियों पर गोलीबारी कर घुसपैठ करवाने का नाकाम प्रयास किया था। मई महीने में पाकिस्तान छह बार सीमा पर गोलीबारी कर चुका है। सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना की 25 डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल सरनजीत सिंह सोमवार सुबह कृष्णा घाटी सेक्टर का जायजा लिया।

पढे़ं: पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।