विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मछुआरे की हत्या कर 30 को अगवा कर ले गए पाकिस्तानी

By Edited By:
Updated: Sat, 12 Oct 2013 07:48 PM (IST)

अहमदाबाद। पाकिस्तान का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने एक भारतीय मछुआरे की हत्या कर दी और 30 अन्य का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। पाकिस्तान का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने एक भारतीय मछुआरे की हत्या कर दी और 30 अन्य का अपहरण कर लिया। घटना के समय मछुआरे गुजरात के जखाऊ तट के नजदीक समुद्र में मछलियां पकड़ रहे थे। घटना का पता तब चला जब शनिवार को मछुआरे के शव के साथ नाव पोरबंदर तट पर पहुंची। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने की मांग की है।

पढ़ें: पाकिस्तान ने 58 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

पोरबंदर स्थित मछुआरा संघ के पदाधिकारी मनीष लोढारी ने बताया, शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पांच नावों में सवार पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने मछुआरों की नाव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में नारन सोसा नामक मछुआरे की मौत हो गई। किसी तरह बचकर पोरबंदर पहुंचे मगन सोसो ने बताया, 'हम लोग अंतरराष्ट्रीय इलाके में मछलियां पकड़ रहे थे तभी पाकिस्तानी सैनिक आए और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।' सोसो ने बताया, पाकिस्तानी जवान 30 मछुआरों को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं।मुख्यमंत्री मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तानी हरकत की जानकारी रक्षा मंत्री एके एंटनी को देते हुए मामले की जांच का आग्रह किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर