विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत को उकसा रहा पाक, संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन

By Edited By:
Published: Sat, 09 Aug 2014 10:26 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर छोटे और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इसके चलते भारतीय सैनिकों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भीमबेर गली सब सेक्टर में हमारी अग्रिम चौकियों पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 10.30 बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और उसी क्षमता के हथियारों से पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में इस ओर जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मेहता ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा इस महीने यह दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का नापाक हरकत भारतीय बीएसएफ जवान को सौंपने के बाद किया गया है।

फिर घुसपैठ की कोशिश, जवान शहीद व दो घायल

पाक की फिर नापाक हरकत, चौकियों व गांवों पर की भारी गोलीबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।