विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जासूसी कांड: पाकिस्तान ने अपने 6 अधिकारियों को वापस बुलाया

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Thu, 03 Nov 2016 08:49 AM (IST)

पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले महमूद अख्तर को पिछले हफ्ते ही भारत ने अवांछित व्यक्ति करार कर दिया था जिसके बाद उसे पाकिस्तान लौटना पड़ा था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (पीटीआई)। पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली में मौजूद अपने उच्चायोग से 6 अधिकारियों को वापस बुला लिया है। पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी महमूद अख्तर को जासूसी मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक पाक उच्चायोग के 6 अधिकारी आज वाघा सीमा से होते हुए पाकिस्तान पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि महमूद अख्तर ने जासूसी मामले में इन अधिकारियों के नाम लिए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले महमूद अख्तर को पिछले हफ्ते ही भारत ने अवांछित करार कर दिया था जिसके बाद उसे पाकिस्तान लौटना पड़ा था। कहा जा रहा है महमूद अख्तर पाकिस्तानी उच्चायोग से संचालित बड़े जासूसी रैकेट का हिस्सा था।

पूछताछ में महमूद अख्तर ने दी जानकारी- पाक उच्चायोग में हैं 16 और जासूस

पाकिस्तानी हाईकमीशन के वीजा विभाग में काम करने वाला महमूद अख्तर पहले आइएसआइ का अधिकारी रह चुका है। दिल्ली पुलिस ने महमूद अख्तर के अलावा दो भारतीयों सुभाष जांगीर और मौलाना रमजान को पिछले सप्ताह चिड़ियाघर से गिरफ्तार किया था। राजनयिक छूट प्राप्त होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने महमूद अख्तर से 3 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उसे रिहा कर दिया था।

पढ़ें- पूछताछ में महमूद अख्तर ने दी जानकारी- पाक उच्चायोग में हैं 16 और जासूस